कितनी अजीब बात है — आज के जमाने में
जब रोबोट काम करे, और इंसान नोबेल जीत ले!
गए वो जमाने जब कभी माँ कहती थीं — “बेटा, पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी पा लेना।”
अब AI कहता है — “आंटी, वो नौकरी तो मैंने पहले ही ले ली!”
स्वागत है CreAItive Destruction के ज़माने में — जहाँ तकनीक इतनी “क्रिएटिव” हो गई है कि अब वही हमारी नौकरियाँ, आदतें और सपने सब कुछ अपग्रेड (या डिलीट) कर रही है।
वो तीन भविष्यवक्ता, जो AI आने के पहले ही सब समझ गए,
इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल तीन अर्थशास्त्रियों — Aghion, Howitt और Mokyr — को मिला।
इनका कहना था कि हर नई खोज पुराने कामों को मिटा देती है, लेकिन नए मौके भी बनाती है।
दिलचस्प बात यह है कि ये सब उन्होंने AI आने से बहुत पहले समझ लिया था!
तब “चैटजीपीटी” कोई ऐप नहीं, बल्कि मोहल्ले की चाय की दुकान पर होने वाली चैट थी.
क्या कहें इसे – दोस्त या नौकरी चोर?
फिर आया AI यानि कि आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस यानी कि CHATgpt
AI अब कविताएँ लिखता है, रिपोर्ट बनाता है, बीमारी पहचानता है, और शायद कल प्रमोशन भी खुद ले ले।
वो ऐसा इंटर्न है जो कभी थकता नहीं, छुट्टी नहीं लेता, और गलती से सबकी जगह ले लेता है।
अर्थशास्त्री इसे कहते हैं — क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन।
हम आम लोग कहते हैं — Wi-Fi वाला बेरोज़गारी युग।
तकनीक को चाहिए ट्रैफिक सिग्नल
इन नोबेल विजेताओं ने चेतावनी दी थी — अगर तकनीक बिना नियमों के बढ़ी, तो समाज में अफरातफरी मच जाएगी।
AI बिना मर्यादा के वही करेगा जो उसका एल्गोरिद्म कहेगा — चाहे वो किसी की नौकरी छीनना हो या किसी का बॉस बन जाना!
तकनीक बिना दिशा के वैसी ही है जैसे ब्रेक-रहित गाड़ी — रोमांचक ज़रूर, पर टकराना तय।
सवाल ये है किअब हम इंसान क्या करें ?
डरिए मत — इंसान अभी भी ज़रूरी है (थोड़ा-बहुत)।
लचीले बनिए — अगर AI आपकी जगह ले रहा है, तो उसे चलाना सीखिए।
और सबसे ज़रूरी — क्रिएटिव रहिए, क्योंकि कल्पनाशक्ति ही हमारी आख़िरी सुपरपावर है।
AI अब सब कुछ लिख रहा है — रिज़्यूमे से लेकर शायरी तक।
पर सुकून की बात ये है कि हर नई खोज पहले डराती है, फिर काम आती है।
और जब रोबोट सब काम ख़त्म कर लेंगे…
तब शायद इंसान ही आख़िरी हँसी हँसेगा —
भले वो हँसी भी AI ने ही लिखी हो

This story is incomplete without your thoughts—drop them below!